ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पति ने पत्नी का गर्दन काटकर कुलदेवता पर चढ़ाया, बकरे के बदले दिया नरबलि

DESK: एक शख्स पर अंधविश्वास इतना हावी हुआ कि उसने अपनी पत्नी का गर्दन काटकर अपने कुलदेवता पर चढ़ा दिया. घर में बलि चढ़ाने के लिए बकरा आया था, लेकिन उसने अपनी पत्नी की बलि दे द

पति ने पत्नी का गर्दन काटकर कुलदेवता पर चढ़ाया, बकरे के बदले दिया नरबलि
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: एक शख्स पर अंधविश्वास इतना हावी हुआ कि उसने अपनी पत्नी का गर्दन काटकर अपने कुलदेवता पर चढ़ा दिया. घर में बलि चढ़ाने के लिए बकरा आया था, लेकिन उसने अपनी पत्नी की बलि दे दी. यह दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला का है. 

बेटे को दी धमकी

जब पत्नी का शख्स गला काट रहा था तो उस दौरान उसके बेटे ने देखा तो शोर किया. आरोपी ने धमकी दी कि भागो यहां नहीं तो तुमको भी बलि दे देंगे. बलि देने के बाद शव और गर्दन को आरोपी ने कमरे में गड्डा खोदकर उपर से मिट्टी डाल दिया. बसौड़ा गांव के रहने वाले पति बृजेश केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

घर में कुलदेवता का हो रहा था पूजा

आरोपी के बेटे ने पुलिस को बताया कि माता और पिता घर में कुलदेवता की पूजा कर रहे थे. देर रात होने के कारण वह सो गया. लेकिन रात में मां की आवाज चिखने की सुनाई दी तो वह घर में गया तो देखा की उसके पापा उसकी मां का गर्दन काट रहे है. उसने बचाने का प्रयास किया तो उससे भी मारने की धमकी देकर भगा दिया. जब घर के बाहर बेटा रोने लगा तो आसपास के लोग पहुंचे तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी. गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. 

टैग्स