ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पति के नाजायज रिश्ते का विरोध करती थी पत्नी, दो बच्चों के साथ संदिग्ध हालात में हुई उसकी मौत

DESK : नाजायज रिश्तों का अंजाम बेहद बुरा होता है। शादी के 9 साल बाद भी अपने पति के नाजायज रिश्ते का विरोध करने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ह

पति के नाजायज रिश्ते का विरोध करती थी पत्नी, दो बच्चों के साथ संदिग्ध हालात में हुई उसकी मौत
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK : नाजायज रिश्तों का अंजाम बेहद बुरा होता है। शादी के 9 साल बाद भी अपने पति के नाजायज रिश्ते का विरोध करने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना ओडिशा के अंबिकापुर की है जहां एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत आग में जलने से हो गई। आरोप महिला के पति के ऊपर लगा है। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


दूसरी महिला से पति के नाजायज रिश्ते को लेकर 9 साल से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसे लेकर दो दिन पूर्व ही पति-पत्नी के बीच जमकर बहस हुई थी। जिसके अगले दिन यानी रविवार को पत्नी और 2 मासूम बेटों की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के सूरजपुर जिले के शक्तिनगर जरही निवासी संजीव चौधरी SECL में माइनिंग ऑफिसर हैं। 31 वर्षीय पत्नी बसंती चौधरी, 10 वर्षीय पुत्र अनमोल और 4 वर्षीय पुत्र हिमांचल के साथ रहता था। संजीव चौधरी बताते हैं कि शनिवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी। 


इसी बीच पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि घर में आग लग गयी है। जिसमें उनकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इतना सुनते ही संजीव चौधरी भटगांव अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने तीनों को अंबिकापुर के जेजे हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौके पर पहुंची मणिपुर चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को दिए बयान में मृतिका के भाई जमशेदपुर निवासी सुमंत चौधरी ने बताया कि शनिवार की दोपहर 3 बजे बहन का फोन आया था। बहन ने पति के दूसरी महिला से नाजायज संबंध को लेकर हुआ विवाद बताया।


इससे पहले भी उसने यह बात परिवार वालों को बतायी थी लेकिन उसकी बातों को अनसुना कर दिया गया। फोन पर बातचीत के दौरान बहन से जब इस बात की जानकारी दी तब वह उसे लेने के लिए घर से निकला था लेकिन तभी इसी बीच घटना की सूचना मिली। आनन फानन में वह जेजे हॉस्पिटल पहुंच गया। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर गैर महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाया है। 


उसने बताया कि उसकी बहन बसंती चौधरी की शादी एसईसीएल के माइनिंग अधिकारी संजीव चौधरी से 2009 में हुई थी। संजीव जमशेदपुर का रहने वाला है। इस दौरान उनके 2 बच्चे अनमोल और हिमांचल हुए। मृतका के भाई ने बताया कि 2013 में उनकी बहन बसंती चौधरी को इस बात की जानकारी हुई कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध हैं।


 इसे लेकर वह पति का विरोध किया करती थी। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। लेकिन पत्नी द्वारा विरोध किए जाने बावजूद संजीव चौधरी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। मृतका के भाई के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।