ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

एसटीएफ के हत्थे चढ़ी कुख्यात महिला नक्सली, पुलिस एनकांटर में थी शामिल

BAGHA : बिहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बगहा में एक कुख्यात महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. जो पुलिस एनकाउंटर में शामिल थी. बिहार पुलिस की स्पेशल टास्

एसटीएफ के हत्थे चढ़ी कुख्यात महिला नक्सली, पुलिस एनकांटर में थी शामिल
First Bihar
2 मिनट

BAGHA :  बिहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बगहा में एक कुख्यात महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. जो पुलिस एनकाउंटर में शामिल थी. बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फाॅर्स टीम की मदद से पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है. गिरफ्त महिला नक्सली से पूछताछ कर पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं, जिला पुलिस को भी एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त किया है.


बगहा के पुलिस कप्तान किरण कुमार जाधव ने इस बात की जानकारी दी कि एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात महिला नक्सली पूजा को पकड़ा गया है, जो पुलिस एनकांटर में शामिल थी. बगहा एसपी ने बताया कि महिला नक्सली पूजा को शिवहर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी. गिरफ्त महिला नक्सली से पूछताछ कर पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


बगहा पुलिस कप्तान किरण कुमार जाधव ने आगे इस बात की भी जानकारी दी कि जिला पुलिस ने अंतर्राजीय शराब तस्करी का भी खुलासा किया है. पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को 4 तस्करों के साथ जब्त किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पश्चिम बंगाल नंबर की एक कोरोला कार भी जब्त की गई है. शराब की खेप एनएच 727 से होकर गुजरने की सूचना एसपी को मिली थी जिसके बाद पटखौली पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी.


यूपी से शराब की खेप बिहार होकर बेतिया जा रही थीं. जिसमें देसी और विदेशी शराब के साथ बियर भी भारी मात्रा में बरामद किया गया है. पुलिस ने जाल बिछाकर नेटवर्क को खंगालने के लिए अभियान शुरू कर दिया हैं. योगदान के बाद एसपी किरण कुमार जाधव शराब तस्करी के धंधे को लेकर खुद अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता