ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

माले कार्यालय में सोया था विधायक का बॉडीगार्ड, पिस्टल और कारतूस चोर ले भागा

BETTIAH: सिकटा से भाकपा-माले विधायक बिरेन्द्र गुप्ता के बॉडीगार्ड की सरकारी पिस्टल और 50 कारतूस चोरी हो गयी है। एक विधायक की सुरक्षा और सरकारी गार्ड की लापरवाही से जुड़े इस मामले के

माले कार्यालय में सोया था विधायक का बॉडीगार्ड, पिस्टल और कारतूस चोर ले भागा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: सिकटा से भाकपा-माले विधायक बिरेन्द्र गुप्ता के बॉडीगार्ड की सरकारी पिस्टल और 50 कारतूस चोरी हो गयी है। एक विधायक की सुरक्षा और सरकारी गार्ड की लापरवाही से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मची हुई है। 


बताया जाता है कि बॉडीगार्ड रामबाबू प्रसाद नरकटियागंज स्थित माले कार्यालय में सोए हुए थे जब नींद टूटी तब इस बात की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। शिकारपुर थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।


 वही छापेमारी के दौरान दिउलिया गांव निवासी शहाबुद्दीन के कमरे से पुलिस ने 18 कारतूस बरामद कर लिया है। अब पुलिस पूरे घर की तलाश कर रही है। पुलिस को देख शहाबुद्दीन मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को यह आशंका है कि शहाबुद्दीन ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। 


शहाबुद्दीन आपराधिक प्रवृति का युवक है और कुछ महीने पहले ही पिस्टल लेकर बार-बालाओं के साथ डांस करते उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी और उसे गिरफ्तार जेल भेजा था। उसके घर से 18 कारतूस मिलने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।   


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता