ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

हत्या के बाद बेतिया में बवाल, आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी में लगाई आग

WEST CHAMPARAN : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक शख्स की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक शख्स की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटे हैं, पर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है.


मामला नगर थाना के खिरियाघाट के कोतवाली चौक के पास की है. जहां सब्जी और मछली बेचने वाले मुन्ना साह को अपराधी प्रवृति के युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया. 


इस दौरान लोगों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और बाइक, कार में आग लगा दी. हंगामें की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन में भी आग लगा दी. हत्या और बवाल के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम है. मौके पर पुलिस कैंप कर रही है.