ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

शराबबंदी के बाद दूसरे नशे का चलन बढ़ा! एक करोड़ की चरस के साथ तीन महिलाएं अरेस्ट

BETTIAH: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशे का चलन बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है तो वहीं दूसरी तरफ अन्य नशीले पद

शराबबंदी के बाद दूसरे नशे का चलन बढ़ा! एक करोड़ की चरस के साथ तीन महिलाएं अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशे का चलन बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है तो वहीं दूसरी तरफ अन्य नशीले पदार्थों को कारोबार भी तेजी से फैल रहा है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण से सामने आया है, जहां रेल पुलिस ने बेतिया रेलवे स्टेशन से एक करोड़ के चरस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बेतिया में रेल पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस की बड़ी खेप कहीं भेजी जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने बेतिया स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को स्टेशन पर मौजूद तीन महिलाओं पर शक हुआ। जब तीनों महिलाओं की तलाशी ली गई तो उनके पास से 9 पैकेट में करीब साढ़े चार किलो चरस बरामद की गई। 


जब्त चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक बताई जा रही है। तीनों महिलाएं बेतिया स्टेशन के प्लेटफार्म पर जननायक ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। गिरफ्तार महिलाओं में एक उर्मिला कुमारी जालंधर की रहने वाली है, दूसरी महिला मिंटू देवी वैशाली के लालगंज की रहने वाली है और तीसरी महिला सपना कुमारी मोतिहारी के रहने वाली बतायी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला तस्कर नेपाल से चरस खेप लेकर बेतिया पहुंची थीं। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता