ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

एक करोड़ के चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से दिल्ली ले जाने की थी तैयारी

BETTIAH: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब नहीं मिलने की वजह से लोग हेरोइन, कोकीन, चरस और ब्राउन शुगर, स्मैक, गांजा, कफ सिरप जैसी नशीले पदार्थ का सेवन

एक करोड़ के चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से दिल्ली ले जाने की थी तैयारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब नहीं मिलने की वजह से लोग हेरोइन, कोकीन, चरस और ब्राउन शुगर, स्मैक, गांजा, कफ सिरप जैसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। आए दिन शराब और इस तरह के नशे के सामान के साथ तस्करों को पुलिस पकड़ती भी है लेकिन इसके बावजूद अवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा है। आज फिर नशे की बड़ी खेप बिहार से बरामद की गयी है। इस वक्त की खबर बेतिया से आ रही है जहां नरकटियागंज में एक करोड़ के चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।


नेपाल से चरस लेकर तस्कर दिल्ली जाने की फिराक में था। तभी शिकारपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान चरस की बड़ी खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। चरस का तस्कर रामनगर के बरगजवा गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार चरस तस्कर की पहचान मोहम्मद सगीर के रूप में हुई है। शिकारपुर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 10 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर मोहम्मद सगीर को पकड़ा गया है। 


बरामद चरस की कीमत एक करोड़ रुपये है। बता दें कि नेपाल से मोहम्मद सगीर 22 पैकेट में 10 किलो चरस लेकर आया था। जिसे लेकर वो दिल्ली जाने की फिराक में था। शिकारपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से चरस की बड़ी खेप दिल्ली के लिए निकली है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की। बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड़ बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर अन्य चरस तस्करों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रहीं हैं।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट