ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: मोबाइल पर बात करने के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम के सामने फांसी लगाकर दे दी जान

BAGAHA : बगहा में एक महिला की खुदकुशी की सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चिउटाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है। यहां घर में अकेली महिला ने फोन पर बात करने के बाद खुद को फांस

बिहार: मोबाइल पर बात करने के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम के सामने फांसी लगाकर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : बगहा में एक महिला की खुदकुशी की सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चिउटाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है। यहां घर में अकेली महिला ने फोन पर बात करने के बाद खुद को फांसी लगा ली। घटना के वक्त परिवार के लोग खेत में धान की रोपनी करने गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि महिला का पति यूपी में रहकर मजदूरी करता है। किस कारण से महिला ने खुदकुशी की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल को खंगाल रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वारदात से पहले महिला फोन पर किससे बात कर रही थी। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।


परिजनों की मानें तो परिवार के सभी लोग धान की रोपनी करने के लिए खेद में गए हुए थे। महिला अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर में थी। दोनों मां बेटी टीवी देख रहे थे। इसी दौरान बेटी के सोने के बाद महिला फोन पर किसी से बात करने लगी। फोन पर बात करने के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। जब 8 साल की मासूम की नींद खुली को उसने अपनी मां को फंदे से लटका हुआ पाया।