ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदान

Paschim Champaran Crime News: बिहार में अपराधियों के निशाने पर CSP संचालक, पिस्टल दिखाकर लूट लिए लाखों रुपए

MOTIHARI: बिहार में सीएसपी केंद्र और उसके संचालक अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गए हैं। बेखौफ अपराधी सीएसपी संचालकों को लगातार अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामन

Paschim Champaran Crime News: बिहार में अपराधियों के निशाने पर CSP संचालक, पिस्टल दिखाकर लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में सीएसपी केंद्र और उसके संचालक अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गए हैं। बेखौफ अपराधी सीएसपी संचालकों को लगातार अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर सीएसपी संचालक से लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए।


दरअसल, पूरा मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर एक सीएसपी संचालक से दो लाख रुपए लूट लिए। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक राजू कुमार रामगढ़वा स्थित बैंक शाखा से पैसा निकाल कर सीएसपी केंद्र भटवलिया जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया।


अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर सीएसपी संचालक राजू कुमार से जबरन पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है।