ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, कॉलगर्ल भेजने वाले 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

DESK : पुलिस ने पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाले गैंग के 2 लोगों को अरेस्ट भी किया गया है. बताया जा रहा है

पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, कॉलगर्ल भेजने वाले 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
First Bihar
2 मिनट

DESK :  पुलिस ने पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाले गैंग के 2 लोगों को अरेस्ट भी किया गया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों सोनू पंजाबन के गिरोह के पार्टनर हैं. इन लोगों के ऊपर ऑनलाइन स्पा के नाम पर लोगों से ठगी और लूटपाट करने का भी आरोप है. पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर इनके पूरे रैकेट के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रही है.


उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित एक पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया गया. थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 2 लोगों को अरेस्ट भी किया है.  बताया जा रहा है कि ये दोनों सोनू पंजाबन के गिरोह के पार्टनर हैं. वही सोनू पंजाबन जो एक बड़े सेक्स रैकेट के धंधे में पकड़े जाने के बाद फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है.


अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि ललित गुप्ता ने थाना सेक्टर-58 में रविवार की रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 सितंबर को उन्होंने एक वेबसाइट के माध्यम से स्पा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी और आरोपियों ने उनसे ठगी और लूटपाट की. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-58 पुलिस ने संजय उर्फ शान और अर्जुन नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है.


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के फोन के माध्यम से पुलिस को पता चला है कि ये लोग ऑनलाइन स्पा के नाम पर कॉलगर्ल रैकेट चलाते थे तथा लड़की को अकेले लेने आए लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट भी करते थे. अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश दिल्ली की जेल में बंद सोनू पंजाबन गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं.

टैग्स