ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

परिवार के 6 लोगों का मर्डर कर शख्स पहुंचा थाने, कहा- मेरे ऊपर भूत सवार हो गया था, मैने सबको मार दिया...

DESK : एक सिरफिरे शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटे भाई के पूरे परिवार की हत्या कर दी और उसके बाद खुद ही थाने पहुंच गया. थाने पहुंच कर पुलिस के सामने उसने कहा कि मेरे ऊपर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एक सिरफिरे शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटे भाई के पूरे परिवार की हत्या कर दी और उसके बाद खुद ही थाने पहुंच गया.  थाने पहुंच कर पुलिस के सामने उसने कहा कि मेरे ऊपर भूत सवार हो गया था, जिसके बाद हमने सबको मार दिया. इसके बाद पुलिस ने हत्या में मदद करने वाले उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

मामला यूपी की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना इलाके के गुदौली गांव की है. जहां सनकी बाप-बेटे ने मिलकर परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी. मृतकों में आरोपी के माता-पिता, छोटा भाई, उसकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस को मामले की जानकारी तब लगी जब आरोपी खुद थाने पहुंचा. 

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी की डेड बॉडी बरामद की है. पुलिस के अनुसार आरोपी अजय मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है. जांच में गृह कलह का मामला सामने आया है. पूछताछ के दौरान 50 साल के आरोपी अजय सिंह और उसके बेटे अवनीश सिंह ने बूढ़े बाप को गाली देते हुए पुलिस को बताया कि वह छोटी बहू पर बुरी नजर रखता था और जमीन बेचकर सारा हिस्सा उन्हें ही दे दिया हमें कुछ भी नहीं दिया. जिसके कारण सब को मार दिए. उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर उस समय भूत सवार हो गया था. दोनों आरोपी मृतक पिता, भाई और उसकी पत्नी को लगातार गाली दे रहे थे. पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है.