ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Madhubani Crime: मधुबनी में अपराधियों का तांडव जारी: पंचायत समिति सदस्य सहित 2 को मारी गोली, हालत गंभीर

Madhubani Crime: अपने साथी के साथ पंचायत समिति सदस्य घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें रेफर किया गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

BIHAR POLICE
अपराधियों का तांडव जारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Madhubani Crime: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इस बार अपराधियों ने मधुबनी के जयनगर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां पंचायत समिति सदस्य सहित दो लोगों  को गोली मार दी। बाइक सवार अपराधियों ने इस दौरान कई राउंड फायरिंग की जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 


पंचायत समिति सदस्य की पहचान सतो यादव उर्फ सत्यनारायण यादव के रूप में हुई है वो अपने साथी पप्पू यादव के साथ जयनगर से कुआढ़ कुवरटोल स्थित आवास पर जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और दहशत फैलाने के उद्धेश्य से कई राउंड फायरिंग कर दी। पंचायत समिति सदस्य सतो यादव खुद बाइक चला रहे थे और पीछे उनका साथी पप्पू यादव बैठा हुआ था। 


दो गोली लगने के बाद सतो यादव बाइक से गिर गये वही पीछे बैठे पप्पू यादव के भी हाथ में गोली लग गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वही गोली चलाने सभी बदमाश लोगों देखते ही मौके से फरार हो गये। सतो यादव और पप्पू यादव को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।