ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

पांच अपराधियों की हुई गिरफ्तारी, भारी मात्रा में शराब भी बरामद

PATNA : बीते 12 अगस्त को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने यूनियन बैंक, रामकृष्णानगर के प्रवेश द्वार पर काश जमा करने जा रहे सोनालिका पेट्रोल पंप के स्टाफ को गोली

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीते 12 अगस्त को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने यूनियन बैंक, रामकृष्णानगर के प्रवेश द्वार पर काश जमा करने जा रहे सोनालिका पेट्रोल पंप के स्टाफ को गोली मारकर रुपयों के बैग को छिनने की बड़ी घटना को अंजाम दिया था. इस संदर्भ में थाने में मामला दर्ज भी कराया गया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मामले का खुलासा कर दिया है. 


एसएसपी ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया है. एसएसपी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के नेतृत्व में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई. विशेष टीम के गठन में कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की छोटी पहाड़ी में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं.  जिसके बाद पुलिस ने जब छापेमारी की तो अपराध कर्मी संदिग्ध हुलिए के पाए गए. बाद में जब ताल्शी ली गई तो उनके पास से दो देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए. वहीं पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त कर लिया. 


मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई. काफी पूछताछ करने के बाद उन्होंने पेट्रोल पंप स्टाफ से की लूटपाट के मामले को कबूल किया. एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. जिसकी पूछताछ पुलिस कर रही है. बाकी के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी शुरू कर दी गई है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता