ब्रेकिंग
अब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJपटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारीअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJपटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारी

पैसे के विवाद में मधेपुरा के युवक को सहरसा में रिश्तेदार ने मारी गोली, हालत नाजुक

SAHARSA: पैसे के विवाद में मधेपुरा के एक युवक की सहरसा में गोली मार दी गयी। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता गांव की है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल

पैसे के विवाद में मधेपुरा के युवक को सहरसा में रिश्तेदार ने मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: पैसे के विवाद में मधेपुरा के एक युवक की सहरसा में गोली मार दी गयी। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता गांव की है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल युवक को नया बाजार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घायल युवक की पहचान देवनारायण राम के बेटे रणवीर राम के रूप में हुई है। जो मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही एकपड़हा गांव का रहने वाला है। युवक को उसके संबंधी ने ही गोली मारी है। युवक को पेट में गोली लगी है। घायल युवक को मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि थोड़ी देर बाद युवक को होश आया। जिसके बाद वे कुछ दूर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचे। जहां से ऑटों पर सवार होकर सौरबाजार थाना पहुंचे। जहां मौजूद चौकीदार को पूरी घटना की जानकारी दी। जहां से उन्हें स्थानीय नया बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।


घायल युवक ने बताया कि उनके एक संबंधी मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अररिया पंचायत के गढ़िया गांव निवासी दीपक कुमार और उसके 2-3 साथी उनके गांव पहुंचे जहां कमलजड़ी टोले के निकट से उन लोगों ने जबरन उन्हें कार से अपहरण कर लिया। फिर दिन भर में सहरसा और मधेपुरा के ईलाके में घूमता रहा। उन्हें खाना पीना भी नहीं दिया गया। देर रात में सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रौता गांव के निकट स्थित किसी चिमनी भट्ठा के निकट ले गया। यहां उनपर दबाव डालकर 25 हजार रुपए की मांग की गई। 


घायल युवक ने आगे बताया कि वह और दीपक दोनों महाराष्ट्र में एक मालिक के पास काम करते हैं। उन्होंने फोन करके मालिक से 25 हजार रुपए  मंगवाया। जो दीपक ले लिया जिसके बाद देर रात 3 बजे दीपक और उनके मित्र ने उस पर गोली चला दी। जो गोली उसकी पेट में जा लगी। जिसके बाद उन्हें मरा हुआ समझकर वे लोग फरार हो गए। लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें होश आया। जिसके बाद लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क पर पहुंचा। जहां से टेंपू पर सौरबाजार थाना पहुंचकर वहां के चौकीदार को पूरी बात बतायी। जिसके बाद चौकीदार ने उसे सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता