ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पहले तलवार की नोक पर टीचर को बनाया बंधक, फिर नौवीं की छात्रा की मांग में भर दिया सिंदूर

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र का है जहां द

 पहले तलवार की नोक पर टीचर को बनाया बंधक, फिर नौवीं की छात्रा की मांग में भर दिया सिंदूर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र का है जहां दबगों की करतूत सामने आई है। तलवार और चाकू से लैश पांच की संख्या में दबंगों ने स्कूल में हमला बोला।


सबसे पहले क्लास की शिक्षिका को बंधक बना लिया फिर नौवीं कक्षा की एक छात्रा की मांग में एक युवक ने सिंदूर भर दिया। इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसके बाद सभी लड़के मौके से फरार हो गये। इस घटना की सूचना देखते ही देखते आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ स्कूल में उमड़ पड़ी। आक्रोशित लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं और शिक्षिका से घटना की पूरी जानकारी ली। 


मोतीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया है कि परिजनों की शिकायत के बाद इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। छात्रा के पिता का आरोपी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी की पहचान मोना सहनी के पुत्र राजू सहनी के रूप में हुई है। आरोपी राजू समेत पांच के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोपी राजू सहनी दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है और कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव आया था। 


उसके घर के पास पीड़िता के पिता ने एक जमीन खरीदी थी। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोपी और उसके पिता ने पीड़िता के परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। राजू सहनी समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


वही स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को भी दे दी है। इस घटना से पीड़ित परिवार काफी दहशत में है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। जिसने भी ऐसा किया है उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।  



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें