ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली

पढ़ाई पूरी कर सरकारी टीचर बनना चाहती थी पिंकी, लेकिन ससुरालवालों ने सपना पूरा नहीं होने दिया

VAISHALI: नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) की पढ़ाई पूरी कर 24 वर्षीय पिंकी सरकारी स्कूल की टीचर बनना चाहती थी। पिंकी बहुत ही मेधावी छात्रा थी। फर्स्ट इयर की परीक्षा पास करने के बाद व

पढ़ाई पूरी कर सरकारी टीचर बनना चाहती थी पिंकी, लेकिन ससुरालवालों ने सपना पूरा नहीं होने दिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) की पढ़ाई पूरी कर 24 वर्षीय पिंकी सरकारी स्कूल की टीचर बनना चाहती थी। पिंकी बहुत ही मेधावी छात्रा थी। फर्स्ट इयर की परीक्षा पास करने के बाद वह सेकंड इयर में एडमिशन लेना चाहती थी। एडमिशन के लिए वह बार-बार पति और ससुरालवालों से कह रही थी। लेकिन एडमिशन कराने के बजाय ससुरालवालों ने उसकी जान ले ली और शिक्षिका बनने का सपना पिंकी का अधूरा रह गया। 


नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) के सेकेंड ईयर में नामांकन दाखिल करने के जिद्द करने पर एक विवाहिता की हत्या ससुरालवालों ने कर दी। पिंकी की हत्या की जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे। परिजनों के बीच कोहराम मच गया। बिदूपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही बिदूपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की छानबीन शुरू की गयी। बिदूपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी चंद्रशेखर राय की 24 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रुप में हुई है। जिसकी शादी बिदूपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी कपिलदेव चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार से बीते जून माह 2022 में हुई थी। 


घटना के सम्बंध में मृतका पिंकी की बहन ने बताया कि उसकी बहन पहले से ही पढ़ने लिखने में काफी तेज थी। पिंकी (NTT) नर्सरी टीचर ट्रेनिंग का कोर्स कर रही थी। उसका एकमात्र सपना सरकारी टीचर बनना था। प्रथम वर्ष की सत्र समाप्ति होने के बाद वो दूसरे सत्र में दाखिला लेना चाहती थी जब भी वह पति और ससुरालवालों से पढ़ाई के बारे में कहती वे लोग उसके साथ मारपीट करने लगते थे। इस बार जब उसने एडमिशन के लिए कहा तो गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या ही कर दी गयी। 


मृतका की बहन ने बताया कि जैसे-जैसे नामांकन की तिथि नज़दीक आती गयी वैसे-वैसे मृतका सेकेंड सत्र में नामांकन दाखिल करने को लेकर जिद्द करने लगी। इसी को लेकर मृतका पिंकी के साथ दो दिन पहले मारपीट की गई थी। जब मारपीट की घटना की जानकारी मायके वालों को जब मिली तो विवाहिता के घर समझौता को लेकर मायके वाले आये थे। तभी मायके वाले के साथ लड़का पक्ष द्वारा गाली गलौज कर भगा दिया गया था। 


जिसके दो दिन बाद पिंकी कुमारी को फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद मृतका के ससुरालवाले और पति फरार हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। मृतका के मायकेवालों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से कर रहे हैं। बेटी के लिए इंसाफ मांग रहे परिजन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की बात कह रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता