ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Bihar News: पैक्स अध्यक्ष के भाई की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने सीने में दाग दी गोलियां

बिहार के बक्सर में अपराधियों ने एक पैक्स अध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक अपने दालान पर सो रहे थे, तभी बदमाशों ने सीने में गोली दाग दी.

Bihar News
अपराधियों के हौसले बुलंद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना बक्सर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पैक्स अध्यक्ष के भाई अपने दालान में सो रहे थे, तभी बदमाशों ने उनके सीने में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए।


दरअसल, घटना राजापुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव की है। मृतक की पहचान पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के 50 वर्षीय भाई ओम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश सिंह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने दालान में सोने के लिए चले गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब परिजन ओमप्रकाश सिंह को जगाने के लिए दालान पर पहुंचे। दालान में खून से सना शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


किस कारण से ओम प्रकाश सिंह की हत्या की गई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानेदार ने बताया कि परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता