ब्रेकिंग
बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए

ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी का शिकार हुआ युवक, DREAM11 पर जीत दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

SAHARSA : पूरे देश में साइबर अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश का शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जहां साइबर अपराधियों का जाल नहीं फैला हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहर

ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी का शिकार हुआ युवक, DREAM11 पर जीत दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : पूरे देश में साइबर अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश का शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जहां साइबर अपराधियों का जाल नहीं फैला हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ऑनलाइन गेमिंग एप में जीत दिलवाने के नाम पर 4 लाख से अधिक की ठगी की गयी है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के भेड़धरी निवासी राजेश कुमार तिवारी के बेटे ड्रीम इलेवन गेम में रुपया जीतने के नाम पर अपने खाते से लाखों रुपये ठगी का शिकार हो गए। राजेश का बेटा  जब कल आईपीएल मैच के दौरान अपनी टीम बना रहा था, उसी दौरान उसे एक फ़ोन कॉल आया और कहा गया कि अगर आप इस मैच में जितना चाहते हैं तो हमें कुछ जानकारी देनी होगी। जिसके बाद वह जानकारी देने को तैयार हो गया और साइबर अपराधियों ने उनके खाते में सेंधमारी कर डाली। 


वहीं, इस घटना को लेकर राजेश कुमार तिवारी ने बताया की उनका बेटा ड्रीम ईलेवन पर ऑनलाइन टीम बनाकर गेम खेल रहा था।  इसी इसी दौरान मोबाइल फोन पर 6006202536 से एक मैसेज आया कि ड्रीम इलेवन पर रुपया जितना चाहते हैं तो कुछ रूपया लगेगा। उसके बाद कॉल किया गया और कुछ जानकारी मांगी गयी। बस इसी लालच में पड़ कर बेचारा अपने पिता के खाते से 4 लाख 56 हजार रुपये से अधिक की राशि ठगी करवा लिया


इधर, इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पिता ने 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करायी है। राजेश के पुत्र ने पहले नौ सौ रूपया पेएटीएम किया। उसके बाद 17 अप्रैल से 18 मई तक करीब एक महीने के दौरान बैंक खाते से 23 ट्रांजेक्शन में 4 लाख 45 हजार 698 रूपया निकासी कर लिया गया। अब लड़के का पिता रूपया वापसी के लिए बैंक और थाना का चक्कर लगा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता