ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

OLA इलेक्ट्रिक स्कूटी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 16 शातिर पटना से अरेस्ट, महिला डॉक्टर के फ्लैट में बनाया था ठिकाना

PATNA : अगर आप भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग ऑनलाइन करने जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का

OLA इलेक्ट्रिक स्कूटी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 16 शातिर पटना से अरेस्ट, महिला डॉक्टर के फ्लैट में बनाया था ठिकाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : अगर आप भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग ऑनलाइन करने जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। दिल्ली की साइबर क्राइम ब्रांच ने पटना से 16 ऐसे साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो ओला स्कूटी की बुकिंग के नाम पर लोगों को लाखों का चूना लगा चुके हैं। इस शातिर गिरोह ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी बुकिंग के लिए एक फर्जी वेबसाइट बना डाली थी और इसके जरिए बुकिंग कराने वाले लोगों का लाखों रुपया हजम कर गए। इस मामले में दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच ने एक केस दर्ज किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस इनकी तलाश में पटना पहुंची और पटना के रूपसपुर थाना इलाके से इस गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।


पटना के रूपसपुर स्थित मेरिडियन ग्रीन अपार्टमेंट के 3 फ्लैट में इस शातिर गिरोह ने अपना ठिकाना बना रखा था। मिली जानकारी के मुताबिक एक बड़ी महिला डॉक्टर के फ्लैट को भी इन लोगों ने अपने ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल किया। दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच की टीम जब इनकी तलाश में पटना पहुंची तो यह देखकर हैरत में रह गई कि गिरोह में कुल 16 सदस्य शामिल हैं और यह सभी पटना से गिरफ्तार किए गए हैं।


साइबर फ्रॉड गिरोह के तार सेक्सटॉर्शन और बाकी अन्य मामलों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस बात की आशंका जताई जा रही है व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए यह गिरोह लोगों को शिकार बनाता है, इसकी भी आशंका जताई गई है। फिलहाल दिल्ली की साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है और ट्रांजिट रिमांड के बाद इन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी है।