ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

दो सगी बहनों से छेड़खानी करने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लूटपाट के 7 मामलों में फरार था राजा

25 जनवरी को दो सगी बहन सिलाई केंद्र से घर लौट रही थी। इसी दौरान देर शाम सुनसान जगह पर 4 बदमाशों ने दोनों को रोक कर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर दोनों को इतना पीटा कि बुरी तरह घायल हो गईं।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: सिलाई केंद्र से घर लौट रही दो सगी बहनों के साथ इलाके के 4 बदमाशों ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर मारपीट कर दोनों बहनों को घायल कर दिया था। घटना के दो महीने बाद आरोपी कुख्यात राजा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। घटना 25 जनवरी 2025 की है जब इस घटना को अंजाम दिया गया था।


गिरफ्तार राजा के ऊपर जिले के वैशाली, नगर व महुआ थाना में लूटपाट के 7 मामले दर्ज है जिसकी सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही थी।एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि डीआईयु और बेलसर थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी कर इसे मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। 


इस बारे में एसडीपीओ सदर-2 गोपाल मंडल ने बताया कि 25 जनवरी को बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा जयराम गांव की दो सगी बहने बगल के कटारू गांव स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र गई थी जहाँ से लौटने के दौरान देर शाम को सुनसान जगह पर 4 अपराधियों ने दोनो बहन को रोक कर छेड़खानी करना शुरू कर दिया।


 विरोध करने पर दोनो बहनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिस मामले में दो बदमाशों की पहचान हो गई थी जिसमें से एक राजा भी शामिल है। लिहाजा पुलिस टीम लगातार इसकी तलाश कर रही थी इसी बीच मुजफ्फरपुर से इसकी गिरफ्तारी हुई है जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है वहीं घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

टैग्स