ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime: कुख्यात अपराधी बबुआ डॉन गिरफ्तार, 3 जिलों की पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

कुख्यात अपराधी बबुआ डॉन बड़ा शराब कारोबारी भी है। जिस पर हत्या सहित कई मामले दर्ज है। लंबे समय से मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और समस्तीपुर की पुलिस को उसकी तलाश थी। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर से उसे दबोच लिया गया।

BIHAR POLICE
बबुआ डॉन गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और समस्तीपुर की पुलिस को बबुआ डॉन की लंबे समय से तलाश थी। जिसे आखिरकार मुजफ्फरपुर पुलिस ने दबोच लिया है. उसके ऊपर डेढ़ दर्जन से अधिक केस दर्ज है। मुजफ्फरपुर पुलिस को आखिरकार आज बड़ी कामयाबी मिल गई। जिले के कुख्यात अपराधी चर्चित शराब करबारी अजय झा उर्फ बबुआ डॉन की गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। 


गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। अजय झा पर मुजफ्फरपुर के साथ-साथ समस्तीपुर और बेगूसराय में भी शराब कारोबार और हत्या का मामला दर्ज हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस के पास अब तक 20 मामले सामने आ गए हैं, जिसमें अजय झा उर्फ बबुआ डॉन का संलिप्त है। वही मुजफ्फरपुर के साथ-साथ अन्य जिले की पुलिस की टीम से भी जिला पुलिस संपर्क कर आपराधिक इतिहास खंगाल में जुटी है। 


बता दें कि मुजफ्फरपुर में खासकर सकड़ा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार का इकलौता नाम था अजय झा उर्फ बबुआ डॉन, जो बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार करता था। हत्या सहित कई मामले दर्ज होने के कारण कुख्यात बदमाशों में शामिल था और बड़े आराम से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। उसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। तभी गुप्त सूचना के आधार पर मिथुनपूरा क्षेत्र से पुलिस ने उसे धर दबोचा।


मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने कहा कि पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है अजय झा के गिरफ्तारी से कई राज पुलिस को हाथ लगे हैं। जिस पर पुलिस की टीम काम कर रही है। गिरफ्तार अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, बाइक, मोबाइल के साथ-साथ मादक पदार्थ भी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो अब अजय झा की गिरफ्तारी के बाद जब्त मोबाइल से शराब के रैकेट के बड़े सिंडिकेट को ध्वस्त करने में पुलिस को मदद मिलेगी।