ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को मारी गोली, दोनों करना चाहते थे शादी

DESK: शादीशुदा प्रेमिका से युवक शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों के परिवार के लोग इसको लेकर तैयार नहीं थे. जिसके बाद गुस्से में प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की फ

प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को मारी गोली, दोनों करना चाहते थे शादी
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: शादीशुदा प्रेमिका से युवक शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों के परिवार के लोग इसको लेकर तैयार नहीं थे. जिसके बाद गुस्से में प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की फिर उसने खुद को गोली मार दी. यह घटना नोएडा के अंबेडकर कॉलोनी की है. 

पड़ोस की शादीशुदा महिला से हो गया प्यार

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक प्रताप कासगंज का रहने वाला था. वह अंबेडकर कॉलोनी स्थित किराए पर रहता था. इस दौरान ही पड़ोस में की रहने वाली शादीशुदा युवती के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा. दोनों एक ही साथ काम करने लगे. दोनों शादी करना चाहते थे. दोनों के रिश्ते के बारे में परिजनों को मालूम हुआ तो घरवाले नाराज हो गए और दोनों की शादी कराने से साफ इंकार कर दिया. 

एक बच्चे की मां थी प्रेमिका

पुलिस ने बताया कि प्रताप और बीना के परिजन आस-पड़ोस में ही किराए के मकानों में रहते हैं. दोनों का एकदूसरे के घर आना जाना था. प्रताप अक्सर बीना के पिता से मिलने जाता था. बीना के पति सत्यवीर से भी उसकी जान पहचान थी. लेकिन बीना के परिजनों को पता चल गया कि उसका प्रताप के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. घटना के समय प्रताप ने बीना को अपने कमरे में बुलाया और उससे गोली मार दी. फिर उसने खुद को भी गोली मार ली. गोली की आवाज सुन लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंची.