ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने काट दिया भारी भरकम चालान; वीडियो वायरल

Viral Video: नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर रोमांस कर रहे कपल का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 53,500 का चालान काटा। बिना हेलमेट, खतरनाक ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई।

Viral Video
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर रोमांस करना एक कपल को भारी पड़ गया। बाइक पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना करते इस जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगा दिया।


वीडियो में देखा गया कि युवक बाइक चला रहा है, जबकि युवती उससे लिपटी हुई बैठी है। दोनों न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे, बल्कि खुद की और दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे थे। यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।


जांच के बाद ट्रैफिक पुलिस ने पाया कि बाइक चालक ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने और सड़क सुरक्षा का उल्लंघन करने जैसे कई नियम तोड़े। इन सभी उल्लंघनों के आधार पर पुलिस ने बाइक मालिक पर कुल 53,500 का चालान ठोंक दिया।


पुलिस की यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई और इसे एक जरूरी कदम के रूप में देखा जा रहा है, ताकि लोग सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर रहें। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता