ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

नीतीश के गृह क्षेत्र में अपराधियों ने मचाया तांडव, व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

NALANDA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा का है

नीतीश के गृह क्षेत्र में अपराधियों ने मचाया तांडव, व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पैसे का तगादा करके घर लौट रहे एक व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना हरनौत थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 30 A की है जहां अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरनौत बाजार निवास राजेंद्र साव के 50 वर्षीय पुत्र अशोक साव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अशोक साव किराना दुकान के थोक व्यवसायी थे। वो प्रतिदिन दुकानदार से पैसे तगादा करते थे। 


वहीं गुरुवार की शाम को बाइक से सकसोहरा की ओर से पैसा तगादा कर वापस हरनौत बाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में बीरमपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 30 A पर अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल को रोक कर डिक्की से रुपया निकालने लगा जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी अशोक साव के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी और कैश लेकर मौके पर से फरार हो गया। 


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। वहीं मृतक के परिजनों ने शव को हरनौत बाजार रोड पर रखकर हंगामा करने लगे। हरनौत थाना अध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।