ब्रेकिंग
जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

नीतीश के गृह क्षेत्र में अपराधी बेलगाम, पानी के लिए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। शनिवार

नीतीश के गृह क्षेत्र में अपराधी बेलगाम, पानी के लिए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। शनिवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में 4 लोगों को गोली मारी थी जिसका मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि दीपनगर थाना क्षेत्र के ही गोलापुर में पानी देने को लेकर हुए विवाद में केशरी यादव के पुत्र विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विनोद यादव को सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही दो गोतिया के बीच विवाद चल रहा था। उन दोनों से हमलोगों को कोई मतलब नहीं था। सुबह में एक पक्ष के लोग पानी मांगे तो हमलोगों पानी दे दिए। शाम में अचानक दूसरे पक्ष के लोग आए और विनोद यादव को दो गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।