ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

निठारी कांड मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, सुरेंद्र कोली को 14वीं बार सुनाई गयी फांसी की सजा

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर नोएडा से आ रही है जहां सुरेंद्र कोली को निठारी कांड मामले में 14वीं बार फांसी की सजा सुनाई गयी है। इससे पहले 13 मामलों में उसे पहले ही फांसी की सजा ह

निठारी कांड मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, सुरेंद्र कोली को 14वीं बार सुनाई गयी फांसी की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर नोएडा से आ रही है जहां सुरेंद्र कोली को निठारी कांड मामले में 14वीं बार फांसी की सजा सुनाई गयी है। इससे पहले 13 मामलों में उसे पहले ही फांसी की सजा हो चुकी है। वही उसके मालिक मोनिंदर को तीन मामले में फांसी की सजा सुनाई गयी थी। 


हम बात कर रहे हैं नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड की जिसमें युवती के अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुरेंद्र कोली को गाजियाबाद की विशेष सीबीआई कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। वही मोनिंदर सिंह पंधेर को भी दोषी करार दिया गया है। 


पंधेर के अधिवक्ता ने बताया कि निठारी कांड के 16वें मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सुरेंद्र कोली को अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में दोषी करार दिया है। निठारी कांड में कुल 16 मामले सीबीआई ने दर्ज किए थे। 13 मामले में सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा हो चुकी है। 


वही दो मामलों में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट बरी कर चुकी है। वही मोनिंदर सिंह के खिलाफ 6 मामले दर्ज थे जिसमें दो मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया था। पंधेर को तीन मामले में कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। 


गौरतलब है कि 7 मई 2006 को निठारी की एक युवती को पंधेर ने नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था। जिसके बाद युवती अपने घर नहीं लौटी तब पिता ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद 


29 दिसंबर को मोनिंदर के घर के पीछे नाले से 19 बच्चों और महिलाओं के कंकाल पुलिस को मिले थे। इस दौरान पुलिस ने मोनिंदर सिंह पंधेर और उसके नौकर सरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया था।