ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

NIA Raid in Bihar: हाजीपुर के बाद मोतिहारी में NIA की छापेमारी, दो पूर्व मुखिया के ठिकानों पर दबिश; AK47 मामले में रेड

NIA Raid in Bihar: बिहार के हाजीपुर और मोतिहारी में एनआईए की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। एके-47 मामले में दो पूर्व मुखिया के ठिकानों पर दबिश दी गई है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और कुछ अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

NIA Raid in Bihar
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NIA Raid in Bihar: बिहार के हाजीपुर के बाद अब पूर्वी चंपारण में भी एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने कुख्यात अपराधी और भूमाफिया राहुल मुखिया के घर पर छापेमारी शुरू कर दी। खजुरिया गांव स्थित उसके आवास पर तड़के से ही यह कार्रवाई जारी है।


NIA की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पकड़ी दयाल के थरबिटिया में पूर्व मुखिया छेदी सिंह के घर भी रेड चल रही है। एक-47 से जुड़े मामले में दोनों पूर्व मुखिया के घर केंद्रीय जांच एजेंसी जाच में जुटी है। केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ-साथ जिला पुलिस बल के जवान भी तैनात हैं।


राहुल मुखिया का आपराधिक इतिहास रहा है। यह पूरा मामला एक-47 से जुड़ा हुआ है। वहीं छेदी सिंह के परिवार के लोग भी इस मामले में कहीं ना कहीं संलिप्त थे तो उनके घर भी NIA की पूरी टीम पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी की कार्रवाई केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।


छापेमारी के दौरान किसी को घर के आस-पास आने-जाने पर रोक लगा दी गई है. टीम ने आवास के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया है ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर या बाहर न जा सके। राहुल मुखिया का नाम लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों और भू माफियागिरी में सामने आता रहा है।


बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। यही नहीं, वह बहादुरपुर पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी का पति भी है। ऐसे में इस छापेमारी ने स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भी खलबली मचा दी है। स्थानीय पुलिस अधिकारी हालांकि इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर भी अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की। केवल इतना कहा जा रहा है कि छापेमारी संवेदनशील और गंभीर इनपुट के आधार पर की जा रही है। 


बता दें कि बिहार में हाल के दिनों में अपराधियों और भूमाफिया के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है। कई जिलों में स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर छापेमारी कर रही हैं। ऐसे में मोतिहारी में राहुल मुखिया के घर पर हुई रेड को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, NIA की टीम ने छापेमारी के दौरान क्या-क्या जब्त किया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन, यह माना जा रहा है कि जांच एजेंसी को कुछ अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिल सकते हैं, जिनसे आगे की कार्रवाई तेज होगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता