ब्रेकिंग
पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगेपटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे

Patna Crime News: नीरज पांडेय मर्डर केस का पटना पुलिस ने किया खुलासा, अपने ही निकले कातिल

Patna Crime News: पटना में नीरज पांडेय मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पारिवारिक रंजिश में सौतेले भाइयों ने हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में बीते दिनों हुए नीरज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों को पटना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार और गोलियां बरामद की है।


पटना मध्य की सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि बीते 16 सितंबर 2025 को कदमकुआं थाना क्षेत्र के फकीरबारा मस्जिद के पास नीरज कुमार पांडेय की हत्या के लिए आए अपराधियों में से एक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए अभियुक्त को हिरासत में लिया।


उन्होंने बताया कि भाग रहे अन्य अपराधियों का पीछा करते हुए पुलिस वैशाली गोलंबर तक पहुंची, जहां एक ग्रे रंग की दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार को रोका गया। कार से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे चार आरोपियों में से दो को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 लोडेड पिस्टल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, कार की तलाशी में 2 देसी कट्टा, 3 मैगजीन और 5 काले रंग की टोपियां भी जब्त की गईं।


पूछताछ में खुलासा हुआ कि नीरज पांडेय की हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश थी और हत्या की सुपारी खुद उनके दो सौतेले भाइयों ने दी थी। पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर दोनों सौतेले भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता