ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिस्किट चोरी के आरोप में बच्चे को पीटा, ठंड में रातभर पोल में बांधकर छोड़ा

NAWADA : मानवता को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. घटना नवादा जिले में हिसुआ के मिल्की गांव की है. जहां बिस्किट चुराने के आरोप में बच्च

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : मानवता को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. घटना नवादा जिले में हिसुआ के मिल्की गांव की है. जहां बिस्किट चुराने के आरोप में बच्चे को पीटने का मामला सामने आया है. मासूम बच्चे को बदमाशों ने ठंड में रातभर पोल में बांधकर बच्चे को रखा. इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात हिसुआ के मिल्की गांव की है. जहां बिस्किट चोरी के आरोप में एक बच्चो को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक पैकेट बिस्कुट चाेरी करने का आरोप लगाकर 10 साल के एक बच्चे काे बिजली के पाेल से पहले बांधकर पीटा गया और फिर से इतनी ठंड में भी रातभर पोल से बांधकर छोड़ दिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 


घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत ने दोनों पक्षों में सुलह कराया. जिसने चोरी का आरोप लगाकर पीटा, उसे फटकार लगाई गई और बच्चे के पिता को अनुशासन में रखने की नसीहत दी गई. पिता चांदो चौहान ने आरोपी भतू से बच्चे को छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन उसने उल्टे पुलिस को सूचना दे दी. हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद भी पुलिस ने कोई पहल नहीं किया.

टैग्स