ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

नवादा के बेखौफ अपराधी: एक लाख रुपया रंगदारी नहीं मिला तो मुखिया से की मारपीट, पिस्टल से चलायी गोली

NAWADA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं इस बार नवादा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मुखिया पर फायरिंग कर दी। घायल मुखिया का इलाज सदर अस्प

नवादा के बेखौफ अपराधी: एक लाख रुपया रंगदारी नहीं मिला तो मुखिया से की मारपीट, पिस्टल से चलायी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA:  बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं इस बार नवादा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मुखिया पर फायरिंग कर दी। घायल मुखिया का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद बारत पंचायत के मुखिया नागेश कुमार काफी डरे सहमे हैं। इस दौरान उनका एक अंगुली भी टूट गई है।


 घायल मुखिया नागेश ने बताया कि उनके घर पर आधा दर्जन असामाजिक तत्व के लोग अचानक पहुँचे और एक लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगने लगे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। यही नहीं कमर से पिस्टल निकाली और गोली चला दी। 


जो मुखिया के कनपट्टी के बगल से निकल गयी और गोली लगने से बच गयी। मुखिया ने बताया कि उनके पॉकेट में रखे 25 हज़ार रुपये और सोने की चेन भी बदमाशों ने छीन लिया। इस घटना के बाद पूरे पंचायत में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता