ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

घर से खेलने निकला बच्चे का अपहरण, मौसी के मोबाइल पर आया वॉइस मैसेज

NAWADA : घटना नवादा जिले की है। शहर के न्यू एरिया मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले पंकज कुमार के बेटे को बुधवार की शाम अगवा कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन परेश

घर से खेलने निकला बच्चे का अपहरण, मौसी के मोबाइल पर आया वॉइस मैसेज
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : घटना नवादा जिले की है। शहर के न्यू एरिया मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले पंकज कुमार के बेटे को बुधवार की शाम अगवा कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन परेशान हो गये। परिजनों ने इसकी सुचना नगर थाने के पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है। अपहृत बच्चा मूलरूप से रोह प्रखंड के नजरडीह गांव का बताया जा रहा है। 



अपहृत बच्चे के परिजन बताते हैं कि ज्ञानदीप शहर में ही एक निजी स्कूल में पढाई करता है। स्कूल से आने के बाद जब ज्ञानदीप खेलने के लिए करीब पांच बजे खलने के लिए बाहर गया। कुछ समय बाद ज्ञानदीप अपने मौसी के मोबाइल पर वायस मेसेज भेजा, जिसमे बोल रहा है कि उसे कुछ लोग अगवा करके ले जा रहे हैं और ये लोग मुझे मार देंगे मुझे बचा लो। जिसके बाद परिजानो में खलबली मच गई। 



अपहृत ज्ञानदीप की मां का कहना है कि बच्चे के मोबाइल पर 3 से 4 बार कॉल भी गया, लेकिन रिसीव नही हुआ। कुछ समय बाद उसका फोन बंद आने लगा।  ज्ञानदीप कि माँ का कहना है कि उनका बेटा चंद्रेश नाम के दोस्त के साथ खेलता था। बताया जा रहा है कि चंद्रेश से संपर्क करने के बाद पता चला कि ज्ञानदीप खेलने आया ही नही है। उसके बाद परिजनों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विजय किमर सिंह मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

टैग्स