ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

चाऊमीन वाले के प्यार में पागल हुई महिला, प्रेमी से करवा दी पति की हत्या

NAWADA: अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला नवादा में सामने आया है जहां एक महिला को अपने मुहल्ले में चाऊमीन बेचने वाले से प्यार हो गया। वह उसके प्यार में इतनी पागल हो गयी कि रास्त

चाऊमीन वाले के प्यार में पागल हुई महिला, प्रेमी से करवा दी पति की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला नवादा में सामने आया है जहां एक महिला को अपने मुहल्ले में चाऊमीन बेचने वाले से प्यार हो गया। वह उसके प्यार में इतनी पागल हो गयी कि रास्ते में बाधा बन रहे पति को अपने प्रेमी से मरवा दिया। चाऊमीन वाले के चक्कर में उसने खुशहाल परिवार को अपने हाथों बर्बाद कर दिया।  इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला समेत सभी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश यादव, संजय सिंह, राजू भल्ला, सुधीर भल्ला, सिकंदर भल्ला, फुलमुनि देवी शामिल है। अब सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 


नवादा एसपी ने अपहरण मामले में सफल उद्भेदन किया है। नवादा एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि 23 जून को रजौली थाने को सूचना मिली थी कि नवादा के चटकरी गांव निवासी बच्चू राजवंशी के बेटे बसंत राजवंशी का अपहरण कुछ अज्ञात लोगों ने कर लिया है। इस मामले में रजौली थाने में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद 24 जून को पुलिस को यह सूचना मिली की कोडरमा जिले के सतगामा थाने क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। जिसकी पहचान बसंत राजवंशी के रूप में हुई। कांड के उद्भेदन के लिये एसपी ने एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में SIT की गठन किया। 


जांच में पता चला कि आरोपी सुरेश यादव और वादिनी फुलमनी देवी के घर के सामने चाऊमीन की दुकान लगाता है और फुलमुनि देवी का हमेशा उसके यहां आना जाना लगा रहता है। जब इस बात की जानकारी बसंत राजवंशी को हुई तो पत्नी फुलमुनि की पिटाई कर दी और उसे सुरेश यादव से  मिलने से मना कर दिया। लेकिन पत्नी चाऊमीन वाले के प्यार में इस कदर पागल थी कि वह फिर उससे मिलने लगी और इसी दौरान पति को रास्ते से हटाने का षडयंत्र रच दिया। 


चाऊमीन विक्रेता सुरेश यादव ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर बसंत राजवंशी की हत्या की योजना बनाई। फुलमुनि देवी ने सुरेश यादव को फोन करके यह बताया कि अपने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया है। सुरेश यादव योजना के अनुसार अपने भाई गुड्डु यादव के साथ अन्य अभियुक्तों के साथ यात्री 2 बजे खटिया पर सो रहे बसंत को उठाकर ले गया। 


बसंत को पिपरा कोनी जंगल के पास गमछे से गला दबा कर हत्या कर दी और शव को उल्टा करके बालू में दफना दिया। SIT की टीम ने सभी 6 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेश यादव, संजय सिंह, राजू भल्ला, सुधीर भल्ला, सिकंदर भल्ला, फुलमुनि देवी शामिल है। पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया है। पत्नी की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता