ब्रेकिंग
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश: AIMIM नेता समेत 2 गिरफ्तार, सीमांचल में पहले से कई मामले दर्ज✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश: AIMIM नेता समेत 2 गिरफ्तार, सीमांचल में पहले से कई मामले दर्ज✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार

नवादा में सुबह-सवेरे एक व्यक्ति का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम मारी गोली

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले क

नवादा में सुबह-सवेरे एक व्यक्ति का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.


मृतक की पहचान 38 वर्षीय रामरतन प्रसाद के रूप में की गई है. वहीं, पत्नी का नाम बबीता देवी बताया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर गरीबा गांव से रजौली जा रहा था तभी मधुकाँन कंपनी के पास कुछ बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. इससे पहले कि युवक की पत्नी शोर मचाती, उससे पहले ही अपराधी भाग निकले. वहीं, युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता