ब्रेकिंग
टेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलानटेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलान

नवादा में सरिया-सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

NAWADA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। मुजफ्फरपुर में एक युवक की हत्या कर दी गयी है तो वही बेगूसराय में एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारी गयी है। अब नवादा से भी हत्या का मामला स

नवादा में सरिया-सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। मुजफ्फरपुर में एक युवक की हत्या कर दी गयी है तो वही बेगूसराय में एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारी गयी है। अब नवादा से भी हत्या का मामला सामने आया है। नवादा में सरिया और सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र कौआकोल प्रखंड के चरौल गांव की जहां सीमेंट और सरिया कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना को अंजाम देने बाद अपराधी मौके से फरार हो गये है। मृतक कारोबारी की पहचान मनसागर पटोरी गांव निवासी 30 वर्षीय अमरदीप साव के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि अमरदीप को घर से बुलाकर अपराधियों ने हत्या की। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश में जुटे हैं। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।