ब्रेकिंग
Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत

हथियार के बल पर 8.68 लाख की लूट, पिस्टल लहराते हुए अपराधी फरार

NAWADA : बिहार में चुनाव से ठीक पहले आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी है. हत्या, लूट और बलात्कार जैसे संगीन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है. जहां अपरा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  बिहार में चुनाव से ठीक पहले आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी है. हत्या, लूट और बलात्कार जैसे संगीन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है. जहां अपराधियों ने लॉकडाउन के बीच एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी 8.68 लाख लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.


घटना नवादा जिले के रजौली इलाके की है. जहां रजौली-गया रोड पर करमाकला गांव के पास पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मी से 8.68 लाख लूटकर फरार हो गए. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी रजौली की ओर भाग निकले. आनन-फानन में घटना की जानकारी रजौली थाने को दी गई.


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने संजय कुमार रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी सुनील कुमार निराला ने बताया कि वह सिरदला से 8 लाख 68 हजार 225 रुपए लेकर उसे जमा करने के लिए एसबीआई रजौली आ रहा था. इसी बीच उसका पीछा कर रहे काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी करमा कला गांव के पास अचानक उससे  झोला छीन कर भागने लगे.


जब उन्होंने अपराधियों का विरोध किया तो उसमें से एक युवक ने पिस्टल लहराते हुए कहा कि रुको नहीं तो गोली मार देंगे. जिसके बाद वे सहम गए और तीनों अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर रजौली की ओर भाग निकले. नवादा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता