ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime news: मंदिर में पूजा करने गया था ससुर, दामाद ने फिल्मी स्टाइल में किया अगवा

Bihar Crime news: नवादा में एक दामाद ने अपने ही ससुर को अगवा कर लिया। अगवा शख्स मंदिर में पूजा करने पहुंचा था, तभी दामाद वहां पहुंची और फिल्मी स्टाइल में ससुर को जबरन उठाकर अप

Bihar News
दामाद ने ससुर को किया अगवा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime news: नवादा में एक दामाद ने अपने ही ससुर को अगवा कर लिया। अगवा शख्स मंदिर में पूजा करने पहुंचा था, तभी दामाद वहां पहुंची और फिल्मी स्टाइल में ससुर को जबरन उठाकर अपने साथ लेकर चला गया। वहां मौजूद लोग देखते ही रह गए। घटना नवादा के स्टेशन रोड की है।


दरअसल, साल 2022 में शादी के बाद से ही आरोपी दामाद उदय साहू अपनी पत्नी को छोड़ना चाहता था और बार-बार तलाक का दबाव बना रहा था लेकिन लड़की के मायके वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। मामला कोर्ट में पहुंचा और बीते शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई भी हुई। कोर्ट में उदय ने तीन हफ्ते का समय मांगा था। 


अगले ही दिन शनिवार को आरोपी दामाद अपने साथियों के साथ पहुंचा और मंदिर में पूजा कर रहे ससुर को जबरन उठाकर अपने साथ ले गया। आरोपी दामाद कोलकाता रेलवे में कार्यरत है। इस घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं और अगवा की बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद रजौली थाना की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और अपहृत की बरामदगी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मामले की जांच कर रहे दारोगा ने बताया कि परिवार के लोगों की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस सख्त एक्शन लेगी। फिलहाल अगवा शख्स का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।