ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Nawada Crime News: शेल्टर होम सुपरिटेंडेंट ने आखिर क्यों उठा लिया इतना बड़ा कदम? कमरे में शव मिलने से हड़कंप

Nawada Crime News: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां शेल्टर होम की सुपरिटेंडेंट ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। कमरे में महिला सुपरिटेंडेंट का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गय

Nawada Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nawada Crime News: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां शेल्टर होम की सुपरिटेंडेंट ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। कमरे में महिला सुपरिटेंडेंट का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना नवादा के बुधौल स्थित बृहद आश्रय गृह की। सोमवार को सुपरिटेंडेंट का शव बृहद आश्रय गृह स्थित कमरे से बरामद हुआ है।


घटना की जानकारी मिलते ही नवादा डीएम, एसडीएम और सिविल सर्जन समेत जिले के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सुपरिंटेंडेंट प्रियंका कुमारी का शव कमरे में पंखे से लटक रहा था। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 


सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी खुद उनके पति के द्वारा दी गई। क्योंकि जब वह सुसाइड कर रही थी उस वक्त दोनों पति-पत्नी व्हाट्सएप कॉल के जरिए जुड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी नवादा जिला प्रशासन को दी। 


वह मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली थीं और सीवान में उनका ससुराल था। वह नवादा बृहद आश्रय गृह में पिछले एक साल से पोस्टेड थीं। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता