ब्रेकिंग
सम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Crime News: 50 हजार का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में पुलिस ने छापेमारी कर 50 हजार के इनामी हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

crime news
गिरफ्त में इनामी नक्सली
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 50 हजार के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नवादा सदर अस्पताल के पास से हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उमेश रविदास के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं।


नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले कौवाकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेखोदेवरा में दो सौ नक्सलियों ने आधुनिक हथियारों से लैस होकर दो ट्रैक्टर को बीच बाजार में जला दिया था एवं स्थानीय लोगों से मोटरसाइकिल छीन लिया गया था। इन नक्सलियों के द्वारा बस्तर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान का विरोध किया जा रहा था एवं बंद घोषित कर स्थानीय लोगों से मारपीट भी किया गया था। 


इनका नेतृत्व करने वालों में अन्य कमांडर के साथ कौवाकोल का रहने वाला उमेश रविदास भी था। पुलिस ने केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जिनमें उमेश रविदास कई वर्षों से फरार चल रहा था एवं पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस इसके मूवमेंट को लगातार ट्रेस कर रही थी। फरार रहने की स्थिति में पुलिस ने उनके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।


उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि उमेश रविदास किसी काम से नवादा आया हुआ है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के निर्देश पर पकरीबरावां एसडीपीओ एवं कौवाकोल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को सदर अस्पताल नवादा के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उमेश रविदास के विरुद्ध कई कांड दर्ज हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें