ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

Nawada Crime News: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो धंधेबाज गिरफ्तार, बिहार STF को मिली बड़ी सफलता

NAWADA: नवादा से बड़ी खबर आ रही है जो बिहार एसटीएफ की सफलता से जुड़ी है। एसटीएफ ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। वही मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया ह

Nawada Crime News: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो धंधेबाज गिरफ्तार, बिहार STF को मिली बड़ी सफलता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा से बड़ी खबर आ रही है जो बिहार एसटीएफ की सफलता से जुड़ी है। एसटीएफ ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। वही मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और उपकरण भी बरामद किया गया है। 


बिहार एसटीएफ की टीम को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि नवादा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के समाय डिभरी गांव स्थित एक मकान में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी। जहां बरामद हथियारों के जखीरा को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। 


एसटीएफ ने मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में हथियार और इसे बनाने वाले उपकरण को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों से पूछताछ कर रही है। मिनी गन फैक्ट्री के मालिक का पता लगाया जा रहा है। एसटीएफ इसे बड़ी सफलता मान रही है। इलाके में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री की किसी को जानकारी नहीं थी। जब एसटीएफ ने छापेमारी की तब लोग भी हैरान रह गये।