ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News: बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, पहले आंख में मिर्ची पाउडर झोंका, फिर चाकू से गोद डाला

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में बदमाशों ने एक बैंक मैनेजर को चाकू से गोद डाला. मैनेजर अपने चैम्बर में बैठे थे, तभी युवक पहुंचा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया.

crime news
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बैखौफ हो चुके अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां एक बदमाश ने बैंक में घुसकर मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहले आंख में मिर्ची पाउडर झोंका और बाद में चाकू से वार कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, नवादा शहर के पार नवादा स्थित यूनियन बैंक में एक युवक ने बैंक मैनेजर अभय कुमार सिंह को चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। युवक ने पहले चेंबर में घुसकर मैनेजर की आंख में मिर्ची पाउडर झोंका और उसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। 


बैंक मैनेजर के चिल्लाने पर बैंक के अन्य कर्मी वहां पहुंचे और युवक को वहां मौजूद की मदद से धर दबोचा। साथ ही साथ चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ बुंदेलखंड थाना की पुलिस एवं नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 


वहीं जख्मी बैंक मैनेजर अभय कुमार सिंह का नवादा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी का जांच कर रही है। युवक ने बैंक मैनेजर को चाकू क्यों मारी पुलिस इसका पता लगाने में जुड़ गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता