ब्रेकिंग
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

नवीन मंडल और आजाद की निशानदेही पर बारूद सप्लायर आशीष गुप्ता गिरफ्तार, घर में बने तहखाने से भारी मात्रा में बारूद बरामद

BHAGALPUR: 3 मार्च को हुए भागलपुर बम धमाके में नया खुलासा हुआ है। बम ब्लास्ट में घायल नवीन मंडल और मो. आजाद ने पुलिस को अहम जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बारूद के सप्लायर आशी

नवीन मंडल और आजाद की निशानदेही पर बारूद सप्लायर आशीष गुप्ता गिरफ्तार, घर में बने तहखाने से भारी मात्रा में बारूद बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: 3 मार्च को हुए भागलपुर बम धमाके में नया खुलासा हुआ है। बम ब्लास्ट में घायल नवीन मंडल और मो. आजाद ने पुलिस को अहम जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बारूद के सप्लायर आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। वह बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद का रहने वाला है। उसके घर से भारी मात्रा में बारूद भी बरामद किया गया। 


भागलपुर एसएसपी और सिटी एसपी ने आशीष गुप्ता के घर में छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया। बारूद को रखने के लिए आशीष ने घर में ही तहखाना बना रखा था। बुधवार की देर रात आशीष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को आशीष ने  बताया कि वह बंगाल से बारूद लाता था।


भागलपुर एसएसपी बाबू राम ने बताया कि बम ब्लास्ट में घायल नवीन मंडल से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि आशीष गुप्ता बारूद सप्लाई करता है। जिसे गिरफ्तार किया गया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों भागलपुर बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड मोहम्मद आजाद ने सरेंडर किया था। वह फिलहाल पुलिस रिमांड में है। पूछताछ के दौरान उसने भी कई अहम जानकारी पुलिस को दी।


बुधवार की देर रात पूछताछ में एसएसपी ने जब मो. आजाद से सख्ती से पूछताछ की तब उसने इस गैरकानूनी धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। 3 मार्च की रात उसी के घर में पटाखा बनाते समय भीषण धमाका हुआ था। उसके मकान में अमोनियम नाइट्रेट, बारूद, सल्फर का भंडारण किया गया था। 


मो. आजाद ने बताया कि पटाखा के अवैध निर्माण और विस्फोटक पदार्थों के गैरकानूनी धंधे की उसे वर्षों से जानकारी थी। उसने पुलिस को बताया कि घर में पटाखा बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ कहां-कहां से लाये जाते थे। इस धंधे में पैसे किसके लगे थे। इसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल थे। आजाद ने बिहार-झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों के बारे में भी जानकारी दी।


बम ब्लास्ट में घायल नवीन मंडल की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को भी छापेमारी की। हुसैनाबाद, बबरगंज, मोजाहिदपुर और कजरैली से बारूद समेत अन्य निर्माण सामग्री बरामद की गई। बुधवार को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से एक बोरी विस्फोटक सामग्री की बरामदगी नवीन मंडल की निशानदेही पर बरामद की गयी।