ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR CRIME: बकरी चराने गई 10 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया गंदा काम, घटना के बाद आरोपी फरार

बिहार के नवादा जिले में वहशी दरिंदे की करतूत सामने आई है। जिसने बकरी चरा रही 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ अपना मुंह काला किया। बच्ची चिखती चिल्लाती रही लेकिन युवक ने उसकी एक ना सुनी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Bihar
पुलिस से न्याय की गुहार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के नवादा जिले में सामने आई है। जहां नरहट थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची के साथ गंदा काम किया गया। नाबालिग बच्ची खेत में बकरी चलाने गयी थी। तभी इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ मुंह काला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


बकरी चराने खेत गई 10 साल बच्ची के साथ एक युवक ने बलात्कार किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक वो पुलिस के हाथ नहीं आ पाया है। घटना के संंबध में थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम इस घटना की सूचना मिली थी।


 डीएसपी गुलशन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना को अंजाम देने वाले युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। आरोपी युवक की गिरफ्तार और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं। इस घटना के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। अब लोगों की नजर पुलिस पर टिकी हुई है। देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता