ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में किराना कारोबारी की सरेआम हत्या, बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दुकान में बैठे एक दूकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दुकान में बैठे एक दूकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना नवगछिया के हरिया पट्टी बाजार में बीते दिन सोमवार रात करीब 9:30 बजे की है इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मुंह में गमछा लगाए अपराधी ने पैदल आकर दुकानदार को गोली मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विनय गुप्ता अपनी दुकान में स्टाफ के साथ बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी दौरान एक अपराधी पीली टी-शर्ट और जींस पहने, मुंह पर गमछा बांधे हुए, पैदल दुकान में दाखिल हुआ और दुकानदार को नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही विनय गुप्ता लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी ने हवा में गोली चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की और पैदल ही स्टेशन रोड की दिशा में फरार हो गया।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने नवगछिया पुलिस को सूचना दी। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ डब्ल्यू यादव और स्थानीय पार्षद मुन्ना भगत मौके पर पहुंचे और घायल दुकानदार को अनुमंडल अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ओमप्रकाश, नगर थाना अध्यक्ष रविशंकर सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में स्पष्ट दिखा कि अपराधी नकाबपोश था और घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम देकर पैदल फरार हो गया।


इस हत्याकांड ने नवगछिया बाजार की लचर पुलिसिंग व्यवस्था की पोल खोल दी है। बाजार में कानून व्यवस्था मात्र चार लोकल होमगार्ड और दो पुराने हवलदारों के भरोसे है। पहले यहां थानेदार सहित कई पुलिस पदाधिकारी नियमित गश्त करते थे, लेकिन पिछले छह महीनों से पुलिसिंग लगभग ठप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से तैनात होमगार्ड और हवलदारों के कारण अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है। बाजार में तीन पुलिस पिकेट होने के बावजूद कर्मचारी वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।


विनय गुप्ता की दुकान एक प्रमुख सड़क पर स्थित थी, जहां कपड़े और ज्वेलरी की कई बड़ी दुकानें हैं। यह क्षेत्र दिन-रात चहल-पहल भरा रहता है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी नाममात्र की रहती है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। घटना के बाद व्यापार मंडल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस बल की पुनर्नियुक्ति, नियमित गश्ती, और CCTV निगरानी बढ़ाने की मांग की है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि जांच तेज की जा रही है और अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।