ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

नशेड़ी पति से परेशान थी पत्नी, बेलन से पीट-पीटकर ले ली जान

DESK : नशेड़ी पति से परेशान पत्नी ने उसकी हत्या कर दी. मामला नोएडा से सेक्टर आठ का है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसने हत्या की बात को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : नशेड़ी पति से परेशान पत्नी ने उसकी हत्या कर दी. मामला नोएडा से सेक्टर आठ का है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसने हत्या की बात को कबूल करते हुए उसका खुलासा किया. 

बताया जा रहा है पटना का रहने वाला चुन्नू पासवान नोएडा के सेक्टर आठ में रहकर मजदूरी करता था. जांच में यह बात सामने आई की चुन्नू हर रोज शराब पीता था और पत्नी गुड़िया के साथ मारपीट करता था. वह ड्रग्स लेने का भी आदी था. नशे में वह बेरहमी से अपनी पत्नी को पीटता था. 

25 जून की रात को भी चुन्नू शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा औऱ पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद गुस्साई पत्नी ने उसका हाथ बांध दिया और बेलन से पीट-पीटकर और गला दबा कर हत्या कर दी. 

हत्या करने के बाद पत्नी ने शव को घर के बाहर छोड़ दिया. 26 जून की सुबह चुन्नू का शव पुलिस को मिला. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. चुन्नू के भतीजे के बयान पर थाने में मामला दर्ज हुआ और मृतक के गले पर निशान था जिस कारण पुलिस को हत्या का शक हो गया. जांच में यह बात सामने आई कि पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी. हर रोज के ड्रामे से तंग आकर पत्नी ने उसकी हत्या कर दी.