ब्रेकिंग
छात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्त

नालंदा में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने डॉक्टर और परिजनों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

NALNDA: लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मोहल्ले में 50 हजार रुपए रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने होम्योपैथिक डॉक्टर और उनके परिवार को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA: लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मोहल्ले में  50 हजार रुपए  रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने होम्योपैथिक डॉक्टर और उनके परिवार को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. हथियार से लैस करीब 15 अपराधियों घर में दाखिल हो गए और रंगदारी का रुपया नहीं मिलने पर डॉक्टर और उनके परिवार की पिटाई करने लगे.

अपराधियों के आतंक के कारण मोहल्लेवासी बीच-बचाव का साहस नहीं कर सके. घटना को अंजाम दे अपराधियों फरार हो गए. घटना का आरोप शहर के लिए आतंक साबित हो रहे मनीष पांडेय-बौआ गैंग पर लगाया जा रहा है. पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि वह घर के समीप ही क्लिनिक में प्रैक्टिस करते हैं. कुछ दिनों से बदमाश मनीष पांडेय और बौआ यादव उनसे 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग कर रहे थे. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आज देर शाम बदमाश हथियार से लैस हो सहयोगियों के साथ उनके घर आ गए और रुपया मांगने लगे. इंकार करने पर बदमाश उन्हें और उनके भतीजों को खींचकर सड़क पर ले आएं और सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे. परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह मोबाइल में घटना का वीडियो बना लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता