ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस को करना पड़ गया लाठीचार्ज

NALANDA: नालंदा के भागण बिगहा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव में पुलिस और ग्रमीणों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प में आधा दर्जन पुलिस कर्मी चोटिल हो गये जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल

रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस को करना पड़ गया लाठीचार्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के भागण बिगहा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव में पुलिस और ग्रमीणों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प में आधा दर्जन पुलिस कर्मी चोटिल हो गये जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की बख्तियारपुर रजौली सड़क निर्माण कर चल रहा है। 


पचासा गांव में ग्रामीण द्वारा पुल के नीचे से अंदरपास रास्ते की मांग की जा रही थी। इस मामले में सड़क निर्माण कंपनी का कहना था की गांव  के पास ही अंडर पास रास्ता दिया गया है। लेकिन ग्रामीण दूसरे जगह पर अंडरपास रास्ते की मांग पर डटे थे जिसके कारण निर्माण कार्य बाधित था। 


आज दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के बाद काम को शुरू कराया गया तो ग्रामीणों द्वारा रोड़ेबाजी कर दी गयी। आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने पथराव कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया और 4 लोगों को हिरासत में लिया। वही घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।