ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

नालंदा में सोना कारोबारी की हत्या, लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कारोबारी

नालंदा में सोना कारोबारी की हत्या, लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कारोबारी द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. 


घटना नालंदा जिले के जुआफर और बड़गांव गांव के बीच की है. बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस लुटेरों सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने लाखों की ज्वेलरी और मोबाइल लूटने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. 


मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्ण व्यवसाई राजू वर्मा जुआफर  बाजार से अपनी दुकान बंद कर अपने गांव बड़गांव लौट रहा था. उसी दौरान पहले से घात लगाए लुटेरों ने उसके साथ लूटपाट की वारदात  को अंजाम देने के बाद गोली मार दी. स्वर्ण व्यवसाई को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. 


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता