ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बीच सड़क पर एक महिला की पिटाई, दूसरी ने बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़, देखें लाइव वीडियो

NALANDA : पर्स चोरी के आरोप में सड़क पर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना नालंदा जिले के बिहारशरीफ की है. जहां दो महिलाओं ने एक महिला के ऊपर पर्स चोरी का आरोप लगाकर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : पर्स चोरी के आरोप में सड़क पर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना नालंदा जिले के बिहारशरीफ की है. जहां दो महिलाओं ने एक महिला के ऊपर पर्स चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी. सड़क पर महिला रहम की भीख मांगती रही लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की. वहीं, दूसरी महिला उसके ऊपर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाती रही. 



घटना बिहारशरीफ इलाके के लहेरी थाना की है. जहां अस्पताल चौराहा पर दो महिलाएं पर्स चोरी का आरोप लगाकर एक महिला पर टूट पड़ीं. बताया जा रहा है कि एक महिला ने दूसरी महिला पर अपने पर्स की चोरी का आरोप लगाकर उसे खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई. दोनों महिलाओं ने देखते ही देखते उस औरत की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान महिला का पर्स मिल गया. जिसमें रखे गये पांच हजार नकद रुपये और एक मोबाइल सुरक्षित मिल गया. 


महिला का आरोप है कि जब वह अपना इलाज कराने एक डॉक्टर के पास जा रही थी. महिला एक ऑटो पर बैठकर आ रही थी. इस दौरान दूसरी महिला ने उसका पर्स चुरा लिया. इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों महिला को समझा बुझाकर वहां से हटा दिया. हालांकि, इस संबंध में लहेरी थाने में किसी महिला द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है.

टैग्स