ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

नालंदा में डबल मर्डर का खुलासा, मासूम और बुजुर्ग महिला का कातिल निकला पड़ोसी

NALANDA: नालंदा पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्याकांड का आरोपी उसका पड़ोसी ही निकला है। जिसने चंद पैसों की लालच में घर की बुजुर्ग महिला और मासूम बच्चे की निर्म

नालंदा में डबल मर्डर का खुलासा, मासूम और बुजुर्ग महिला का कातिल निकला पड़ोसी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्याकांड का आरोपी उसका पड़ोसी ही निकला है। जिसने चंद पैसों की लालच में घर की बुजुर्ग महिला और मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। घटना परवलपुर थाना क्षेत्र के करणबीघा गांव में हुई थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


परवलपुर के करणबीघा गांव स्थित एक घर में घुसकर पड़ोसी ने चोरी के दौरान के घर के दो सदस्यों की हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड का नालंदा पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि आरोपी पड़ोसी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी रविकांत उर्फ झंनु कर्ज में डूबा हुआ था। जिसके कारण उसने पड़ोस के अंजन भाई पटेल के घर को निशाना बनाया। घर में चोरी के नियत से वह घुसा था। 


वह घर में चोरी कर ही रहा था कि तभी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मीना देवी और 4 साल का अंश पटेल नींद से जग गया। दोनों ने रविकांत उर्फ झंनु को कैश और गहना चोरी करते देख लिया था। दोनों ने झंनु को पहचान लिया था जिसके कारण गला दबाकर दोनों की हत्या कर दी गयी। गहना और कैश लेकर आरोपी झंनु फरार हो गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। 


पुलिस ने लूटे गये जेवरात और कैश बरामद कर लिया है। अंशू कुमारी ने बताया कि पड़ोसी झंनू अक्सर घर में आता-जाता था लेकिन अचानक घर में आना जाना उसने कम कर दिया। इसलिए इस पर ज्यादा शक होने लगा था। झंनू ने पहले बच्चे को रस्सी से गला दबाकर मार दिया फिर दादी को साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है। अब आरोपी पड़ोसी सलाखों के पीछे हैं। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।