ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

नालंदा में डॉक्टर पर लगा रेप का आरोप, भीड़ ने बेरहमी से पीटा

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. कोरोना महामारी के इस दौर में एक तरफ जहां डॉक्टर अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा करने में जु

नालंदा में डॉक्टर पर लगा रेप का आरोप, भीड़ ने बेरहमी से पीटा
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. कोरोना महामारी के इस दौर में एक तरफ जहां डॉक्टर अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा करने में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ विधवा महिला ने एक डॉक्टर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. 


मामला नालंदा जिले के नगरनौसा थाना इलाके के खेदू बीघा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, विधवा महिला का आरोप है कि ग्रामीण डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए. मामले की जानकारी मिलने पर महिलाओं और अन्य लोगों ने डॉक्टर को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया. 


पीड़िता ने बताया कि वह मेडिकल जांच करवाने सदर अस्पताल पहुंची थी लेकिन वहां डॉक्टर ने परिवार वालों ने उसके दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी दी. धमकी से डरकर महिला ने जांच तो नहीं करवाया लेकिन डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर जब लोग इकठ्ठा हुए तो उन्होंने डॉक्टर को इस घिनौनी हरकत के लिए खूब पीटा. 


बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को भीड़ से बचाया और अपने साथ थाने ले गई. वहीं पुलिस का कहना है कि डॉक्टर द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिसमें तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को हिरासत में लिए गया है. पीड़िता और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. हालांकि डॉक्टर ने कैमरे के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया है. पुलिस छानबीन कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता